सिद्धार्थ, मार्च 3 -- बांसी। होली और ईद पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद बांसी की अध्यक्ष चमनआरा और उनके प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी ने सोमवार को अपने आवास पर नगर पालिका कर्मियों को होली और ईद का उपहार गुझिया और सेवई प्रदान किया। इस दौरान चमन आरा और मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कहा कि कोई भी पर्व और त्योहार आपस में मिलकर मनाने से उसका उत्साह दूना होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...