रामपुर, मार्च 5 -- स्वार। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग रंग-गुलाल लेकर सड़कों और मोहल्लों में निकल पड़े और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। नगर पंचायत नरपत नगर, नानकार रानी, धनोरी, धनोरा, फाजलपुर, जालफ नगला, लच्छीवाला, कली नगर और हरपुड़ा सहित आसपास के गांवों में भी लोगों ने रंग-गुलाल के साथ होली मनाई। सीओ अतुल कुमार पांडेय और कोतवाल संजीव कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...