बुलंदशहर, फरवरी 27 -- होली पर नकदी की कमी से ग्राहकों को परेशानी न हो। इसकी तैयारी बैंकों ने शुरू कर दी है। त्योहार की छुट्टियों से ही जिले के सभी एटीएम में प्राप्त धनराशि की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कैश डालने वाली एजेंसियों को भी निर्देशित कर दिया गया है। होली पर 2 और 4 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि सामान्य दिनों में भी प्राप्त धनराशि डालने की कोशिश की जाती है। होली के त्योहार को देखते हुए सभी बैंक एटीएम में प्राप्त धनराशि डलवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बैंकों ने डिजिटल भुगतान व ऑनलाइन सेवाओं को भी बेहतर रखने की व्यवस्था की है, जिससे किसी को परेशानी न हो। बैंकों के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह त्योहार से पहले एटीएम को दुरूस्त करा लें, जिससे त्योहार पर लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.