हरिद्वार, मार्च 5 -- -मोतीचूर फ्लाईओवर पर बाइक-स्कूटर भिड़े, श्यामपुर में वाहन ने मजदूर को रौंदा हरिद्वार, संवाददाता। होली के दिन दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दून-हरिद्वार हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर के पास बाइक-स्कूटर की टक्कर में एक युवक की जान चली गई। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर क्षेत्र में वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।पहला हादसा मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक और स्कूटर की टक्कर इतनी भीषण थी कि ज्वालापुर निवासी 26 वर्षीय अंकित दास की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित कर यातायात सुचारु कराया गया। एसपी सिटी अभय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.