हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई। जामा मस्जिद अंजुमन इस्लामिया के सदर मो. खालिद ने बताया कि होली का त्योहार होने की वजह से जामा मस्जिद और शहर की सभी मस्जिदों में चार मार्च को दोपहर की नमाज 1:30 बजे के स्थान पर दो बजे पढ़ाई जाएगी। इस संबंध में अंजुमन इस्लामियां के सभी मस्जिदों के इमाम, मुन्तजिम को खत भेज दिया गया है। जिला व पुलिस प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...