बरेली, मार्च 2 -- होली के त्योहार को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है, जो मंगलवार सुबह 10:00 बजे से बुधवार रात 11:00 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान दो दिन तक सभी प्रकार के भारी वाहन नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे। रूट डायवर्जन के दौरान रामपुर रोड पर परसाखेड़ा रोड नंबर-01, बड़ा बाईपास पर बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, शाहजहांपुर रोड पर ट्रांसपोर्टनगर, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बदायूं रोड पर रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको बदायूं की तरफ जाना है, वे झुमका तिराहे से बड़ा बाईपास, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा से भमोरा होते हुए जा सकेंगे। नैनीताल व पीलीभीत की तरफ से आने वाले भारी वाहन व र...