रांची, मार्च 1 -- रांची, संवाददाता। झारखंड कुरियर एसोसिएशन की बैठक में होली पर्व को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि होली के अवसर पर दो दिनों तक कूरियर सेवाएं बंद रहेंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 मार्च मंगलवार और 4 मार्च बुधवार को रांची सहित राज्यभर में कुरियर कंपनियां अपनी सेवाएं स्थगित रखेंगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि होली पर कर्मचारियों को अवकाश देने और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। संगठन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने कहा कि सभी कुरियर कंपनियां इस निर्णय का पालन करेंगी। उन्होंने आम नागरिकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे अपने जरूरी दस्तावेज़ एवं पार्सल समय से पहले बुक करा लें...