नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, व. सं.। होली को लेकर डीटीसी ने बसों के संचालन को रेग्यूलेट करने का निर्णय लिया है। चार मार्च को दोपहर दो बजे तक सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान बसें डिपो से बाहर नहीं निकलेंगी। डीटीसी के मुताबिक, दोपहर दो बजे के बाद 25 फीसदी बसों को ही रूटों पर उतारा जाएगा। डीटीसी के उप महाप्रबंधक (यातायात) की ओर से सभी डिपो प्रबंधक व क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी कर कहा है कि यात्रियों के लोड फैक्टर को देखते हुए वे रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, होलिका पूजन यानी 3 मार्च को बसों के संचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.