लखनऊ, फरवरी 27 -- - हाली के लिए आज से अतिरिक्त बसें चलेंगी लखनऊ, विशेष संवाददाता होली पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर अनिवार्य किए गए हैं, शनिवार से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी और सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर आमजन के फोन उठाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान हर सफर सुरक्षित और सुगम रहे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर होली पर सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए कहा है। परिवहन मंत्री ने इसके...