दिल्ली, मार्च 5 -- होली के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान 1,200 से ज्यादा लोगों के चालान ड्रंक ड्राइविंग के लिए काटे गए, जबकि 3,725 चालान अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में किए गए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बुधवार को होली के दिन पूरे शहर में जगह-जगह स्पेशल चेकिंग ड्राइव चलाई गई। प्रमुख सड़कों और चौराहों पर बैरिकेड लगाकर गाड़ियों को रोका गया और चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट किया गया।पश्चिमी रेंज में सबसे ज्यादा मामले दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, वेस्टर्न रेंज (द्वारका, आउटर और वेस्ट जिला) में ड्रंक ड्राइविंग के सबसे ज्यादा 297 मामले सामने आए। सेंट्रल रेंज में कुल 257 मामले सामने आए हैं। नॉर्दर्न रेंज में 256 मामले सामने आए हैं। ईस्टर्न रेंज मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.