बरेली, मार्च 8 -- होली से पूर्व कचहरी परिसर में दारू पार्टी कर अनुशासनहीनता करने वाले तीन बाबुओ पर गाज गिर गयी है। तीनो बाबुओ को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक होली से पूर्व रिमांड कोर्ट में एक दरोगा मुलजिमो को पेश करने गया था। कचहरी परिसर में बाबू दारू पार्टी कर रहे थे। दरोगा ने बाबुओ से मुल्जिम को पेश करने के सम्बंध में जानकारी करने का प्रयास किया। तभी शराब के नशे में एक बाबू दरोगा से उलझकर बतमीजी करने लगा। दरोगा ने बाबुओ के द्वारा अभद्रता करने की जानकारी अपने अफसरों को दी। अफसरों ने इस घटना की जानकारी न्याययिक अफसरों को दी।न्यायिक अफसरों ने जाँच कराई। जाँच में दारू पार्टी करने वाले तीन बाबू दोषी पाये गये।तीनो बाबुओ को तत्काल निलंबित कर दिया गया। वही सूत्रों के मुताबिक बाबुओ ने दरोगा से समझौता भी कर लिया है। लेकिन न्यायिक अफ...