बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं, संवाददाता। होली के जुलूस में जातिवादी गाने बजाने का विरोध करने पर दलित परिवार पर हमला और मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में 15 नामजद समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव कठौली में होली के दिन कुछ लोग जुलूस निकालकर एक दलित परिवार के दरवाजे के सामने जातिवाद से संबंधित गाना बजा रहे थे। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो जुलूस में शामिल लोग वहां से चले गए। आरोप है कि करीब आधा घंटे बाद 50 से 60 लोग दोबारा वापस आए और दलित परिवार के साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मारपीट और हंगामे के दौरान के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।घटना के बाद गांव के रहने वाले ओमकार पुत्र पीतम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.