लखनऊ, मार्च 8 -- बाराबंकी, संवाददाता। हत्या की आशंका के चलते होली के दिन दफन किए गए युवक के शव को रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक के पिता ने सड़क हादसे में हुई मौत पर संदेह जताते हुए जिलाधिकारी से जांच और पोस्टमार्टम की अनुमति मांगी थी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ऐनुद्दीनपुर (अंदीपुर) गांव निवासी होमगार्ड महेंद्र वर्मा ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका इकलौता बेटा प्रियांशु वर्मा प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। होली के कारण वह तीन मार्च की देर शाम घर लौट रहा था। रास्ते में फतेहपुर थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव के पास उसके सड़क हादसे में घायल होने की सूचना परिजनों को मिली।परिजनों के अनुसार घायल प्रियांशु को एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.