संतकबीरनगर, मार्च 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में होली पर्व नजदीक आते ही बाजार पूरी तरह से त्योहारी मूड में लौट चुका है। हर व्यक्ति खरीदारी में जुटा हुआ है। बच्चे पिचकारी और रंगों की खरीदारी कर रहे हैं। स्प्रे वाला रंग बच्चों को खूब भा रहा है। वहीं महिलाएं और पुरुष पर्व पर पकवान के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। छोटे बच्चे अपनी पंसद का होली के दिन पहनने के लिए टी-शर्ट खरीद रहे हैं।रंगों का त्योहार होली नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। सूजी, मैदा, खोवा, कचरी जैसी समाग्रियों की खरदीरी जोरों पर है। खोआ मंडी अभी से पूरी तरह से गुलजार हो चुकी है। स्थानीय स्तर पर डिमांड अधिक होने के कारण गैर जिलों से खोवा को मंगाया जाता है। बाजार में अब रेडीमेड गोझिया भी तेजी के साथ बिक रही है। दुकानदारों ने मिठाई के बजाए गोझिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.