बलरामपुर, फरवरी 28 -- तुलसीपुर, संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर की अध्यक्ष कहकशा फिरोज ने नगर में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त वाटर पंप संचालकों को आदेशित किया है कि होली के दिन बुधवार को विशेष व्यवस्था के तहत तीन पालियों में पानी की सप्लाई की जाए। निर्देश के अनुसार प्रातः 3 बजे से 5 बजे तक, सुबह 6 बजे से 9 बजे तक, दोपहर 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक तथा शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि त्योहार के दौरान नागरिकों को पानी की कमी न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कर्मचारियों को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.