लखनऊ, मार्च 5 -- होली बाद रोडवेज बसों से वापसी करने वालों के लिए तीन दिन और मौका है। रोडवेज प्रशासन नौ मार्च तक होली विशेष बसें चलाएगा। यह बसें आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से चलाई जाएंगी। इसके लिए 300 बसें रिर्जव की गई हैं। शनिवार और रविवार को यात्रियों की भीड़ होने की संभावना पर ये संचालित की जाएंगी। वहीं लंबी दूरी की दिल्ली, जयपुर, हरियाणा, देहरादून आदि शहरों के लिए ऑनलाइन बसों में सीटें खाली हैं। एसी जनरथ और पिंक बसों में यात्री एडवांस और तत्काल में सीट बुक कराकर सफर को आसान बना सकते हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि आलमबाग बस टर्मिनल से 24 शहरों के बीच विशेष बसें चलाई जा रही हैं। विशेष बसों का संचालन नौ मार्च तक होगा। इसके बाद बस अड्डों से सामान्य बस संचालन होगा। 24 घंटे कंट्रोल रूम से लें रोडवेज बसों की जानकारी आलमब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.