हरदोई, मार्च 3 -- हरदोई। होली के पर्व को देखते हुए जनपद में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों व कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 100 सैया संयुक्त चिकित्सालय, जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इमरजेंसी सेवाओं को विशेष रूप से मजबूत किया गया है। वहीं एम्बुलेंस कर्मियों को भी 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.