नवादा, फरवरी 26 -- पकरीबरावां। निज संवाददाता होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर बुधवार को धमौल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक में थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने उपस्थित लोगों को होली पर्व के दौरान जारी सरकारी गाइडलाइन की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि होली के अवसर पर डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। किसी भी परिस्थिति में डीजे की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति या संचालक नियमों का उल्लंघन करते हुए डीजे बजाते पकड़ा गया तो डीजे जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि अश्लील एवं द्विअर्थी गीतों के प्रसारण पर भी सख्त रोक रहेगी। ऐसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.