कटिहार, फरवरी 28 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र रोशना थाना परिसर में शुक्रवार को दोपहर बाद होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने की। उक्त बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग मौजूद थे। थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है। जिसे हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक मनाया जाना चाहिए। उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अंचलाधिकारी शिखा कुमारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर भी शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों को भी जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.