दरभंगा, मार्च 3 -- दरभंगा। होली के मौके पर डीएमसीएच के इमरजेंसी में इलाज के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था करने में डीएमसीएच प्रशासन जुट गया है। अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा ने इसे सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा। सभी पाली में रोस्टर के अनुसार सभी चिकित्सकों को ड्यूटी पर मौजूद रहने की उन्होंने हिदायत दी है। अधीक्षक ने रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष से सोमवार से पांच मार्च तक सीटी स्कैन, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के लिए टेक्निशियनों को तैनात करने की कहा है। निश्चेतना और स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग के अध्यक्षों से भी चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। अधीक्षक ने उपाधीक्षक को इस अवधि में ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, विभिन्न वार्ड, इमरजेंसी आदि का नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.