प्रयागराज, मार्च 5 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थानाक्षेत्र के मनसैता गांव के सामने बुधवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। होली के त्योहार की खुशियां दो परिवारों के लिए मातम में बदल गईं। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतकों में एक युवक की 15 दिन पहले हुई थी शादी हुई थी, जबकि दूसरा परिवार का इकलौता बेटा था। फाफामऊ थानाक्षेत्र के रूदापुर गांव निवासी धर्मपाल गौतम हाईकोर्ट में माली के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा 21 वर्षीय मनोज गौतम अपने दोस्त चंदापुर गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल गौतम के साथ बुधवार दोपहर सहसों अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। रास्ते में थरवई के मनसैता गांव के सामने फाफामऊ-सहसों मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.