फरीदाबाद, फरवरी 27 -- फरीदाबाद/ बल्लभगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली के त्योहार पर घर लौटने की तैयारी कर रहे प्रवासी मजदूरों और कर्मचारियों के सामने इस बार बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पंजाब जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक वेटिंग 150 से 200 के पार पहुंच चुकी है। टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को मजबूरी में प्राइवेट बसों, टैक्सी और टेंपो ट्रैवलर का सहारा लेना पड़ रहा है। औद्योगिक नगरी में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के लोग कार्यरत हैं। सीमित छुट्टियों के कारण वे तय तारीख पर ही घर जाना चाहते हैं, लेकिन ट्रेनों में सीटें फुल होने से उनकी योजना गड़बड़ा गई है। ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों पर सुबह से लंबी क...