कौशाम्बी, मार्च 6 -- होली पर्व को लेकर कानपुर की उद्योग नगरी से जुड़े ट्रांसपोर्ट का काम कई दिनों से बंद है। इसका असर अब जिले के बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। ट्रांसपोर्ट ठप होने के कारण अझुवा, देवीगंज, दारानगर, सिराथू, भरवारी सहित आसपास के कई बड़े बाजारों में खाद्य सामग्री और दैनिक उपयोग के खाद्य व अन्य सामानों की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। व्यापारियों के अनुसार कानपुर की औद्योगिक नगरी से ही अधिकांश किराना, खाद्य पदार्थ, मेवा, नमकीन, प्लास्टिक सामग्री समेत कई जरूरी सामान आसपास के जिलों में भेजे जाते हैं। होली के त्योहार के दौरान हर साल की तरह इस बार भी ट्रांसपोर्ट लगभग 8 से 10 दिनों के लिए बंद हो गया है। ट्रांसपोर्ट बंद होने के साथ ही कानपुर की थोक मंडियां भी करीब एक सप्ताह से 10 दिन तक बंद रहती हैं। इससे दुकानदारों तक नए माल की आपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.