बरेली, मार्च 4 -- होली के त्योहार पर इस वर्ष शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। रंगों के इस पर्व ने व्यापारियों के चेहरे भी खिला दिए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अनुसार होली के मौके पर बरेली में करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। इसमें लगभग 50 करोड़ रुपये का व्यापार ग्रोसरी और मिठाइयों में हुआ, जबकि रंग-गुलाल, पिचकारी और अन्य होली सामग्री पर भी करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। शहर के प्रमुख बाजार कुतुबखाना, शास्त्री मार्केट, बड़ा बाजार, आलमगिरिगंज, श्यामगंज, सुभाषनगर, किला, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, नकटिया और कर्मचारी नगर में होली को लेकर पूरे दिन खरीदारी का उत्साह बना रहा। जगह-जगह सजी दुकानों पर रंग-गुलाल और पिचकारियों की जमकर बिक्री हुई। इस बार लोगों ने खासतौर पर हर्बल और स्किन फ्रेंडली गुलाल को प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.