शाहजहांपुर, मार्च 3 -- शहर में बुधवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। रंग खेलने के साथ लोग विभिन्न होलिका स्थलों पर आखत डालने और पूजा के लिए पहुंचेंगे। इसी दिन छोटे और बड़े लाट साहब का पारंपरिक जुलूस भी निकलेगा। तैयारियों को लेकर नगर निगम ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने जुलूस मार्ग पर रात में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिन सड़कों पर गड्ढे थे, उन्हें भरवाया गया है और शेष स्थानों पर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर पड़े ईंट-पत्थर और रोड़े हटवाए गए हैं। जुलूस से पहले मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा। होलिका स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, क्योंकि रात में पूजा और होलिका दहन होता है। रंग वाले दिन शहर में पूरे समय पानी की सप्लाई जारी रखने की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.