बदायूं, मार्च 4 -- बदायूं, संवाददाता। होली के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने जिले के सभी थानों में अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। सदर कोतवाली और सिविल लाइंस समेत जिले के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले बाजारों में फ्लैग मार्च किया। एसएसपी डॉ.बृजेश सिंह कहा कि होली के दौरान जबरन रंग डालने, हुड़दंग करने या अवैध शराब की बिक्री जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। जिले के लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...