उन्नाव, मार्च 6 -- दस बजे के बाद चढ़ा लोगों में होली का रंग सड़कें व गलियां रंगों से दिखी सराबोरफोटो 15 चंपापुरवा में होली खेलते होरियारशुक्लागंज, संवाददाता। होली का त्योहार लोगों के सिर चढ़ कर बोला युवाओं ने टोली बनाकर अबीर गुलाल उड़ाते हुये जमकर होली खेली। नगर में होली पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोग रंगों की मस्ती से सराबोर रहे। दस बजे के बाद होली अपने पूरे सबाब पर पहुंच चुकी थी। होलिका स्थल पर कहीं कहीं लगे साउंड पर युवा दिनभर थिरकते हुए नजर आए। वहीं हर आने जाने वालों के चेहरे पर रंग लगाते हुए बुरा न मानों होली है कहते हुए उन्हें रंगों से सराबोर कर दिया। वहीं हुड़दंग कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया।होलिका दहन के बाद से ही लोग रंगों की मस्ती मे झूम रहे थे लेकिन दूसरे दिन ग्रहण पड़ने के कारण रंग नहीं खेला गया। बुधवार को सुब...