छपरा, फरवरी 26 -- सोनपुर। होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 05060/05059 लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं स्पेशल छपरा-सीवान-हाजीपुर- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते - गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल पांच मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरूवार को लालकुआं से 13.35 बजे खुलकर अगले दिन शुक्रवार को 23.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल 07 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को 05.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी । गाड़ी संख्या 05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल - गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 06.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार एव...