मैनपुरी, मार्च 5 -- मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुर्रा में ग्रामप्रधान के घर होली पर चौपाई न बजवाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में ग्राम प्रधान और उनके भाई पर 15 नामजदों व 10-12 अज्ञात युवकों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। आरोपी छतों पर चढ़ गए। गांव में लगभग एक घंटे तक आरोपियों ने ईंट पत्थर फेंके। सूचना पाकर पहुंची पुलिस गांव में घुसने के बजाय ईसन नदी पुल पर ही खड़ी रही। जब विवाद कम हुआ तो पुलिस पहुंची। घटना की तहरीर प्रधान के द्वारा पुलिस को दी गई है। मगर पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुर्रा निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र झब्बू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चार मार्च को ग्रामवासी प्रदीप उर्फ भूरे, केशव, प्रवीन पुत्रगण राधेश्याम, अनूप पुत्र कमलेश सिंह, धीरेंद्र, दुर्गेश पुत्रगण कालीचरन, गोविंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.