बदायूं, मार्च 2 -- कुंवरगांव, संवाददाता। होली पर्व को लेकर नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने कर्मचारियों की बैठक लेकर त्यौहार से पूर्व और होली के दिन नगर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रंगोत्सव के दिन सुबह छह बजे से लगातार जलापूर्ति का आदेश भी दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पति अरविंद रावत ने कहा कि होली के दौरान मुख्य मार्गों, बाजारों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जाये। रंग-गुलाल और कचरे के कारण गंदगी न फैले, इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और चौराहों पर स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश जारी हो चुके हैं। प्रातः छह बजे से पानी की सप्लाई मिलेगी। चेयरमैन ने लोगों से अपील की है कि पर्व को सौहार्द और स्...