प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। होली पर्व को ध्यान में रखकर उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। गोंदिया-छपरा-गोंदिया के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 08863/64 और गाड़ी संख्या 08865/66 विशेष गाड़ियां प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहरेंगी, जिससे पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 02275 तीन मार्च से प्रत्येक मंगलवार को सूबेदारगंज से शकूरबस्ती के बीच चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 02276 प्रत्येक बुधवार को शकूरबस्ती से सूबेदारगंज के लिए चलेगी। जबकि एक मार्च से गाड़ी संख्या 02421 दोनो ओर सूबेदारगंज से शकूरबस्ती के बीच चलेगी। इन ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.