अमरोहा, फरवरी 28 -- हसनपुर, संवाददाता। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भीमा ठीकरी में शुक्रवार को होली पर घर की लिपाई-पुताई के लिए शुक्रवार दोपहर बाद मिट्टी लेने गई विवाहिता की ढांग के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि, साथ मौजूद दो युवती घायल हो गईं। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज रही है। घायल युवतियों का निजी अस्पताल में उपचार कराया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव नवाबपुरा निवासी 35 वर्षीया जगवती पत्नी चिरंजीलाल खड़गवंशी, पड़ोसी 18 वर्षीया रिंकी पुत्री डोरीलाल व 19 वर्षीया भारती पुत्री दिनेश के संग शुक्रवार दोपहर बाद नजदीकी गांव भीमा ठीकरी में पानी की टंकी निर्माण से पूर्व लगाए गए टीले से लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थी। तीनों गड्ढे में घुसकर मिट्टी खुदाई करने लगीं। इस दौरान मि...