लोहरदगा, मार्च 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। होली पर्व को ले लोहररगा जिले से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की घर वापसी शुरू हो गई है। रेलवे स्टेशन के साथ-साथ बस स्टैंड पर भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। लोग ट्रेन, बस और निजी वाहनों से अपने-अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। हालांकि, यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद बसों में अपेक्षाकृत कम भीड़ देखने को मिल रही है। यात्रियों का कहना है कि होली के अवसर पर बसों में उतनी भीड़ नहीं उमड़ती, जितनी छठ पर्व के दौरान देखने को मिलती है। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें आसानी से सीट मिल जा रही है। उनका यह भी कहना है कि कई परिवार निजी गाड़ी से घर जाना अधिक सुविधाजनक समझते हैं, जिससे बसों में दबाव कम रहता है। जिले से होकर राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और बनारस सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.