होली पर घर वापसी तेज, कसबा स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
पूर्णिया, मार्च 1 -- कसबा, एक संवाददाता। रंगों के त्योहार होली को लेकर दूर-दराज राज्यों और महानगरों में काम करने वाले लोगों की घर वापसी तेज हो गई है। कसबा रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय परदेसियों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। कटिहार-जोगबनी रेल मार्ग पर चलने वाली लोकल ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री कसबा उतर रहे हैं। शनिवार को भी विभिन्न प्रदेशों से आए लोग सुबह ट्रेन से उतरे। कई यात्रियों ने बताया कि घर आकर होली मनाने का आनंद ही अलग होता है। कुछ ने कहा कि पिछले साल वे होली पर घर नहीं आ सके थे, इसलिए इस बार पहले से टिकट बुक कर लिया था बावजूद इसके ट्रेनों में भारी भीड़ का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने रेल ठहराव को लेकर भी परेशानी जताई। उनका कहना है कि सीमांचल और चितपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का कसबा में ठहराव नहीं होने से दिक्कत होती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.