बुलंदशहर, मार्च 3 -- होली के त्योहार को लेकर घर जाने की जल्दी अब सड़कों पर साफ दिखने लगी है। परदेस में नौकरी और पढ़ाई करने वाले लोग अपनों के साथ रंग खेलने के लिए घर लौट रहे हैं, लेकिन परिवहन व्यवस्था इस भारी भीड़ के आगे कम साबित हो रही है। रोडवेज डिपो से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। निजी बसें भी इन दिनों भरकर चल रही हैं। शहर का रोडवेज बस स्टैंड हो या तहसील के पास वाला स्टैंड, हर जगह भीड़ देखने को मिल रही है। भूड़ चौराहा, डीएवी तिराहा और चीरघर तिराहा जैसे प्रमुख स्थान पर यात्रियों को इंतजार करते देखा जा रहा है। बसों के आते ही उनमें चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की का नजारा आम हो गया है। महिलाओं और बच्चों को बस में सीट मिलना तो दूर, खड़े होने की जगह भी मशक्कत से मिल रही है। - 'नो रूम' के बोर्ड जैसी स्थिति रोडवेज की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.