छपरा, मार्च 2 -- रेलवे सुरक्षा बल व रेल पुलिस अलर्ट फोटो 2 - छपरा जंक्शन पर आने जाने वाले यात्रियों की भीड़ छपरा हमारे संवाददाता। होली के रंग में रंगने के लिए देश के विभिन्न महानगरों से परदेसी अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। इसी कड़ी में छपरा जंक्शन इन दिनों यात्रियों की भीड़ से गुलजार हो उठा है। दिल्ली, पंजाब, कानपुर, मुंबई और कोलकाता व चेन्नई जयपुर जैसे शहरों में रोजी-रोटी कमाने वाले लोग अपने गांव की मिट्टी में होली मनाने के लिए उत्साह के साथ लौट रहे हैं। स्टेशन परिसर में सुबह से देर रात तक ट्रेनों के आगमन के साथ यात्रियों की चहल-पहल बढ़ी हुई है।प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ती है। हर चेहरे पर अपने घर पहुंचने की खुशी साफ झलक रही है। कोई अपने बच्चों का हाथ थामे जल्दी-जल्दी बाहर निकल रहा है तो कोई सामान संभा...