बांगरमऊ (उन्नाव), मार्च 2 -- Unnao News: होली के पावन पर्व पर अपनों के पास घर लौट रहे यात्रियों के लिए रविवार की रात काल बनकर आई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में एक के बाद एक हुए दो रोडवेज बस हादसों ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। इस हृदय विदारक दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार और एंबुलेंस के सायरन से पूरी रात एक्सप्रेसवे और अस्पताल परिसर थर्राता रहा।एक ही रोड पर एक घंटे के भीतर दो बड़े हादसे हादसे का सिलसिला रविवार देर रात उस वक्त शुरू हुआ, जब आगरा डिपो की एक बस (जिसमें करीब 41 सवारियां मौजूद थीं) आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी। सिरधरपुर गांव के पास बस चालक संतुलन खो बैठा और बस आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। यूपीडा (UPEIDA) क...