नवादा, फरवरी 21 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली पर घर आने वाले परेशान हैं। हालत यह है कि पिछले एक पखवाड़े से दिल्ली-हावड़ा रूट और पटना आने वाली तमाम प्रमुख ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बनी हुई है। स्लीपर तो दूर, अब तो एसी कोच में भी पैर रखने की जगह नहीं है। सूरत और मुंबई से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 500 के पार जा चुकी है। कोलकाता और चेन्नई शहरों से आने वाले नवादा के श्रमिक जनरल बोगियों में गेट पर लटककर या टॉयलेट के पास बैठकर सफर करने को विवश हैं। जिनके पास कन्फर्म टिकट नहीं है, वे भारी जुर्माना भरकर भी कोच के फर्श पर बैठकर सफर पूरा कर रहे हैं। भारी मुसीबत झेल कर लौट रहे लोग यही कहते मिल रहे हैं कि सफर इतना कष्टदायक है कि बयां नहीं कर सकते, पर मां के हाथ के बने पुए और बच्चों की मुस्कान के लिए यह सब मंजूर है। स्पेशल ट्रेनों का इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.