औरैया, फरवरी 22 -- औरैया, संवाददाता। होली पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज डिपो ने विशेष संचालन योजना तैयार की है। 28 फरवरी से 9 मार्च तक 10 दिनों के लिए बसों का विशेष संचालन किया जाएगा। सबसे ज्यादा दबाव वाले दिल्ली रूट पर 25 बसें चलाई जाएंगी, जबकि अन्य प्रमुख मार्गों पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को त्योहार के दौरान परेशानी न उठानी पड़े। होली के मौके पर शहरों में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग गांव-कस्बों की ओर लौटते हैं और त्योहार के बाद वापस जाते हैं। हर साल ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा और सीट की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस बार डिपो के पास बसों की संख्या भी पिछले वर्ष की तुलना में कम है। पहले जहां 79 बसें थीं, वहीं अब 67 बसों से ही संचालन करना है। ऐसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.