साहिबगंज, फरवरी 27 -- साहिबगंज। परदेस में रह रहे लोगों को इस बार होली पर घर लौटने की चिंता सता रही है। साहिबगंज रेलखंड से होकर गुजरने वाली लम्बी दूरी की ट्रेनों में सीट फुट है। आरक्षित सीटों की लम्बी वेटिंग है। लोगों का कहना है कि मार्च तक लंबी दूरी के किसी भी ट्रेन में बर्थ खाली नहीं है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेनों में होली व रमजान को लेकर क्षमता से ज्यादा यात्री इन दिनों रेल में सफर कर रहे है। दरअसल, दिल्ली से मालदा के बीच आधा दर्जन ट्रेन चल रही है। इनमें दो अलग-अलग नम्बर से फरक्का एक्सप्रेस, दो अलग नम्बर से आनंद-विहार एक्सप्रेस, ब्रहपुत्र मेल, तेजस एक्सप्रेस है। लेकिन इन सभी ट्रेनों में मार्च में एक भी बर्थ खाली नहीं है। इन ट्रेनों में आरक्षित सीटों की लम्बी वेटिंग है। ऐसे में परदेस में काम करने वाले लोगों को होली...