रामपुर, मार्च 3 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को किसी वाहन ने रौंद दिया। दोनों बाइक पर सवार होकर होली मनाने अपने घर जा रहे थे। हादसे में बदायूं के युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि,शाहजहांपुर का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया। बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के कमां गांव निवासी मनोज कुमार (18) अपने ममेरे भाई शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के लालपुर बड़ागांव निवासी सोनू और गांव के ही करीब चालिस लोगों के साथ पानीपत स्थित एक कंपनी में कार्य करता था। होली पर्व को मनाने के लिए मनोज और सोनू बाइक से रविवार की शाम सात बजे पानीपत से निकले। सोमवार की भोर में दोनों रामपुर पहुंचे थे कि तभी संजीवनी अस्पताल के पास एक वाहन ने बा...