बरेली, मार्च 3 -- फोटो-दीप तिवारी, अजय प्रताप - परिवहन व्यवस्था: : मंगलवार को बसों और ट्रेनों में जमकर किया लोगों ने सफर : जंक्शन पर भीड़ नियंत्रित के लिए प्लेटफार्म पर बांधी रस्सी - बरेली, वरिष्ठ संवाददता होली पर घर जाने वालों के चलते ट्रेनों और बसों में जबर्दस्त भीड़ रही। सुबह से ही स्टेशनों पर भीड़ रही।ट्रेनों में चढ़ने को मारामारी थी। यही हालात रोडवेज बसों में थे। कई ट्रेनों के एसी और स्लीपर कोचों से जनरल टिकट वाले यात्रियों को उतारा गया। भीड़ नियंत्रित करने को अतिरिक्त बसें चलाई गईं। वहीं जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर रस्सी बांधनी पड़ी। आरपीएफ-जीआरपी की सुरक्षा टीमें लगाई गई। रेलवे ने त्यौहार को देखते हुए बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन की 80 ट्रेनें होली स्पेशल चलाई हैं। जिससे लोगों को घर जाने में कोई असुविधा न हो। क्योंकि, नियमित ...