लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- होली पर घर वापसी करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेन में सीट मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है। बसों में भी भारी भीड़ के कारण सफर थकाऊ हो रहा है। दिल्ली से लखीमपुर आने वाली रोडवेज बसों में सीटें पहले से ही फुल चल रही हैं। लखनऊ-इज्जतनगर रेल प्रखंड पर संचालित एकमात्र एक्सप्रेस ट्रेन में भी लंबी वेटिंग सूची यात्रियों की चिंता बढ़ा रही है। परिवहन व्यवस्था को संभालने के लिए रोडवेज निगम ने दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें लगाने के साथ बसों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा चालक-परिचालकों को लगातार दस दिन तय किलोमीटर पूरा करने पर प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है जिससे त्योहार पर बस संचालन प्रभावित न हो। रेलवे के लखनऊ-पीलीभीत रेल प्रखंड पर ब्रॉडगेज ट्रेनों की कमी का असर दिख रहा है। गोरखपुर से इज्जतनगर तक जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.