लखनऊ, मार्च 1 -- यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लखनऊ होकर अमृतसर कटिहार और लुधियान से गया जंक्शन के एक फेरे के लिए ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हावड़ा से 28 फरवरी को और लुधियान से 01 मार्च को इन्हें चलाया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन नंबर 04622 अमृतसर से 28 फरवरी को 20.40 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 14.40 बजे लखनऊ के आलमनगर और 15.48 बजे उतरेठिया पहुंचेगी। यहां से रायबरेली, वाराणसी होते हुए कटिहार के लिए रवाना हो जाएगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 04621 कटिहार से 02 मार्च को 14.30 बजे अमृतसर के लिए रवाना होगी। लुधियान से ट्रेन नंबर 04692 01 को 20.30 बजे चलकर कर अगले दिन लखनऊ होते हुए गया जंक्शन के लिए रवाना हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.