फरीदाबाद, मार्च 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवादाता। स्मार्ट सिटी में रह रहे विभिन्न राज्यों के लोगों ने होली का त्योहार अपने परिजनों के साथ मनाने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में अपने गृह राज्यों की ओर रुख किया। इसके चलते शहर के फरीदाबाद रेलवे स्टेशन और बल्लभगढ़ स्थित बस अड्डे पर दिनभर भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही यात्रियों का जमावड़ा शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। ट्रेनों में भीड़ नहीं होने पर लोगों ने लटक कर सफर किया। इसी प्रकार बसों में बैठने की जगह नहीं मिलने पर लोगों छत पर बैठकर सफर किया। बसें नाकाफी नजर आई। रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक भीड़ महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और मध्य प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में देखने को मिली। जनरल डिब्बों में हालात ऐसे रहे कि यात्रियों को खड़े रहने तक की जगह नहीं मिली। कई लोग दरवाजों पर लटक कर यात्रा करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.