बुलंदशहर, फरवरी 26 -- होली के त्योहार पर घर जाने वाले परदेशियों की राह आसान करने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए विभाग ने जिले के सभी चालक-परिचालकों और स्टाफ के अवकाश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। पर्व के दौरान निर्बाध बस सेवा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना भी शुरू की गई है, जिससे कर्मचारी अतिरिक्त ड्यूटी के लिए प्रेरित हो सकें। स्टेशन प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि होली से पहले ही यात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाती है। इसे नियंत्रित करने के लिए 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष अभियान चलेगा। कोई भी बस डिपो पर खड़ी नहीं रखी जाएगी। जैसे ही बस मार्ग से वापस आएगी, उसे तुरंत अगले सफर पर रवाना कर दिया जाएगा। जो बसें सामान्य दिनों में रात में ठहरती थीं, उन्हें भी...