रामपुर, फरवरी 18 -- होली पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रामपुर परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। यात्रियों को सुगम सफर देने के लिए विभाग ने 28 फरवरी से नौ मार्च 2026 तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान विभिन्न मार्गों पर बसों के कुल 148 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे, जबकि दिल्ली मार्ग पर दस अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। परिवहन निगम ने सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए संविदा और आउटसोर्स चालकों/परिचालकों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। इस दौरान यदि कर्मचारी नौ दिन उपस्थित रहकर बसों का औसतन 300 किमी प्रतिदिन संचालन करते हैं तो उन्हें 3600 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पूरे 10 दिन ड्यूटी करने और लक्ष्य पूरा करने पर 4500 रुपये का भुगतान होगा। वहीं, मानक से अधिक किलोमीटर चलने पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.