इटावा औरैया, मार्च 2 -- होली पर घर लौट रहे एक युवक के साथ प्राइवेट बस के हेल्पर ने मारपीट कर दी। क्षेत्र के पड़ियापुरा निवासी सतेन्द्र यादव पुत्र हाकिम सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार वह पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता है और 28 फरवरी की रात दिल्ली के कश्मीरी गेट से प्राइवेट बस में सवार होकर अपने गांव आ रहा था। बस जब भरथना थाना क्षेत्र के इटावा रोड स्थित हथनौली गांव के पास पहुंची, तभी उसने बस में मौजूद नामजद हेल्पर से अपना बैग निकालने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर हेल्पर ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और जोर से लात मार दी, जिससे वह गिर गया। घटना में उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि परिचालक ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की...