मधेपुरा, फरवरी 27 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। लंबी दूरी तक रेल आवागमन की सुविधा नहीं रहने और अन्य गाड़ियों में रिजर्वेशन फूल रहने के कारण त्योहार के समय अन्य प्रदेशों में रहने वाले लोगों को घर आने में परेशान होना पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में लोग बड़े पर्व-त्योहार के समय घर आते हैं। होली महापर्व का अब पांच दिन शेष रह गया है। ऐसे में अन्य प्रदेशों में नौकरी करने वाले इस जिले के लोग अपने घर आने के लिए परेशान हैं। ट्रेनों में टिकट को लेकर मारामारी की स्थिति है। मधेपुरा तक आने वाली इक्के-दुक्के ट्रेनों में सीट हाउस फूल है। नजदीक के स्टेशनों तक पहुंचने के लिए भी टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसे में इस इलाके लोग बेहतर रेल आवागमन की सुविधा बहाल नहीं रहने के कारण सरकार को कोसने से बाज नहीं आ रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.