बदायूं, मार्च 8 -- उझानी। होली मनाने घर आए युवक को गालियों का विरोध करने पर गांव के ही दो युवकों ने पीट दिया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके के गांव छतुईया निवासी राजू शर्मा पुत्र हरविलास शर्मा होली त्यौहार मनाने मां के साथ गांव आए थे। बीती शाम जब वह घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठे थे उसी समय गांव के ही दो युवक शराब के नशे में गालीगलौज करते हुए निकले। उन्होंने गालियां देने से मना किया तभी उन पर लात घुसों और डंडों से हमला कर घायल कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.